लंभुआ: लंभुआ CHC अधीक्षक ने खोया आपा,किसान संगठन से बोले 18 बार हुआ ट्रांसफर 1 बार और हो जाएगा मुझे नहीं है दिक्कत
लंभुआ CHC में बाहर की दवा लिखे जाने पर,पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर पर दलालों की भरमार की शिकायत पर CHC अधीक्षक व भारतीय किसान यूनियन हिंद के अध्यक्ष की तीखी नोकझोंक हो गई।जिसका वीडियो सामने आया है।अधीक्षक ने किसान संगठन से बोला कि 18बार मेरा ट्रांसफर हो चुका है।1बार और हो जाएगा मुझे दिक्कत नहीं है।किसान संगठन के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत CMO से की है।