लंभुआ: पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर बैठे युवक से दबंगों ने करी गाली-गलौज,दी जान से मारने की धमकी,केस दर्ज
चांदा थानाक्षेत्र अंतर्गत कोइरीपुर के आर्यनगर निवासी प्रवेश अग्रहरि ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मैं आर्यनगर स्थित अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा हुआ था।तभी पुरानी रंजिश को लेकर संदीप पांडे,उत्तम पांडे,ओडडा पांडे आए और गाली-गलौज करने लगे।मेरे शोर मचाने पर लोगों को आता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।