लंभुआ: भाजपा नेता के भतीजे के तीन हत्यारे पहुंचे जेल, पयागीपुर में हुई थी हत्या
कोतवाली नगर पुलिस ने सीओ सिटी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेता के भतीजे अभय सिंह की हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जेल भेजा है। इनकी पहचान आकाश सिंह उर्फ बादल, मुकेश कुमार यादव निवासी गण सोनवरसा कोतवाली देहात और सत्यम यादव निवासी ग्राम बरूई थाना कोतवाली देहात के रुप में हुई है। इनके पास से एक अदद पिस्टल एक तमंचा बरामद हुआ है।