लंभुआ: वाराणसी हाइवे पर एक लाख के इनामी का एनकाउंटर, STF के डिप्टी एसपी DK शाही की प्रतिक्रिया
STF के डिप्टी एसपी DK शाही ने बताया- मंगेश यादव और उसका साथी सुल्तानपुर से जौनपुर भागने की फिराक में थे। इनपुट के आधार पर टीम ने हनुमानगंज बाईपास पर उन्हें घेरा। हमने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने टीम पर फायर कर दिया। टीम ने खुद को बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें मंगेश यादव घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।