लंभुआ: विकास नगर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल,इलाज के दौरान एक की हुई मौत
बीती रात निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार की विकास नगर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से अंकित,रामजन्म व कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने सभी घायलों को CHC पहुंचवाया।जहां डाक्टर ने कपिल कुमार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहाँ चिकित्सको ने कपिल को मृत घोषित कर दिया।जबकि अंकित व रामजन्म का CHC पर इलाज चल रहा है।