सिरसागंज: सिरसागंज नगर की आशा सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सिरसागंज नगर की आशा सिंह को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सिरसागंज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।