मतदान के बाद भाजपा की बाड़ेबंदी शुरू, रिसॉर्ट में शिफ्ट होंगे पार्षद प्रत्याशी!
बीकानेर। नगर निगम चुनाव का मतदान खत्म होते ही भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के बड़े पदाधिकारी प्रत्याशियों से लगातार संपर्क में हैं। बीकानेर पूर्व और पश्चिम के प्रत्याशियों को अलग-अलग समूहों में बीकानेर के किसी निजी रिसॉर्ट में रखने की चर्चा है। व्यवस्थाएं विधायक जेठानंद व्यास और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ संभाल रहे हैं।
सरकार भाजपा की होने से पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। 14 सितंबर को परिणाम आने तक प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने और जीत के बाद बोर्ड बनाने के लिए बाहर शिफ्ट करने की रणनीति पर मंथन चल रहा है।
79 वार्डों में मतदान के बाद अब सबकी नजर 14 सितंबर के रिजल्ट पर है।
#BikanerNews #BikanerNagarNigam #BJP #bikaner #BikanerLive