राजनांदगांव: पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा द्वारा इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई गई हरी झंडी
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आबंटित इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा राजनांदगांव रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह वाहन अत्याधुनिक मशीनों से लैस है,स्पीड लेजर गन,लेजर एवं इंफ्रारेड तकनीक में कार्य करती है,जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।