गांधी जयंती पर आर्या कंप्यूटर सेंटर, बाजार समिति रोड में कुशल युवा कार्यक्रम का पुन: शुभारंभ हुआ। उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से परिसर गूंज उठा।अध्यक्षता किशोर न्याय परिषद सदस्य डॉ. उदय कुमार ने की। छात्राओं पूजा और कोमल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।