फर्जी डिग्री वाली मेवाड़ यूनिवर्सिटी को लगा अब बड़ा झटका, नवीन प्रवेश पर लगी रोक।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी जिसका हमेशा विवादों से पुराना ओर गहरा नाता रहा है, यहाँ कुछ समय पहले ही फर्जी डिग्री मामले में स्वयं कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा ने भी छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए थे, इसके बाद मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर के 30 स्टूडेंट्स से 'धोखाधड़ी' की गई और इंसाफ़ मांगने पर इन्हें सस्पेंड का मामला भी सबके सामने आया। इससे पूर्व ओर इसके बाद भी यहाँ ऐसे कही मामले सामने आते रहे जिसके बाद अब जैसे गहरा संकट मंडरा गया है, इसके विरुद्ध फर्जी डिग्रियों के निर्गमन एवं अन्य गंभीर अनियमितताओं के संबंध में विभाग द्वारा संभागीय आयुक्त, उदयपुर के संयोजन में गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदनों में इंगित गंभीर अनियमितताओं के आधार पर मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ अधिनियम, 2009 की �