फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने फर्जी फाइनेंस रिकवरी एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि फर्जी फायनेंस या रिकवरी एजेंट बनकर लोगो से फायनेंस वसुली के नाम पर गाडी सिज करने एंव डराने धमकाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु एएसपी मुकुल कुमार शर्मा व डीएसपी बृजेश सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह मय जाप्ता एएसआई ददु सिंह ,कानि नरेन्द्र सिंह, डुंगर सिंह, शैतान सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुवे मुखबीर सुचनानुसार मंगलवार को चित्तौडगढ़-भीलवाडा हाईवे पर बोजुन्दा पुलिया पर पहुंचे जंहा पर तीन व्यक्ति जिनके पास में एक बोलेनो कार से हाईवे से गुजरने वाले वाहनो को रो�