बक्सर: मझरियां में हेल्थ कैम्प में 205 लोगों की जांच, 2 एचआईवी पॉजिटिव और 1 सिफलिस का मरीज मिला
Buxar, Buxar | Aug 29, 2025 बक्सर सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत खुटहाँ स्थित ब्राह्म स्थान मझरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। सदर पीएचसी के बीएचएम प्रिंस सिंह ने बताया कि शिविर में 205 लोगों की जांच की गई।