बक्सर: बक्सर पुलिस ने 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों की फोटो के साथ एडवाइजरी जारी की, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम
Buxar, Buxar | Aug 29, 2025 बक्सर पुलिस ने बिहार में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। बक्सर पुलिस ने अपने सोशल मिडिया के आधिकारिक पेज पर आतंकियों की पहचान साझा करते हुए बताया कि आदिल हुसैन, हसनैन अली और मोहम्मद उस्मान नामक ये तीनों आतंकी भारत नेपाल की सीमा पार कर अवैध रूप से बिहार में प्रवेश करने की सूचना मिली है। इसको लेकर बक्सर पुलिस भी अलर्ट मोड़ में है।