बक्सर: बक्सर में खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर बह रही गंगा, जेई बोले- कल से जलस्तर होगा स्थिर
Buxar, Buxar | Aug 29, 2025 गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सुबह 11 बजे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर अंबिका सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 60.48 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर है। प्रयागराज में आज से जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है, जबकि वाराणसी में कल से जलस्तर घटने की संभावना है।