छठ महापर्व पर दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कलर कोड सिस्टम लागू किया है।
🟢 ग्रीन कॉरिडोर: प्लेटफॉर्म नंबर 16 से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए।
🔵 ब्लू कॉरिडोर: प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 15 तक आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए।
🟡 येलो कॉरिडोर: जनरल यानी अनारक्षित टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 16 तक जाने वाले यात्रियों के लिए अलग वेटिंग एरिया और प्रवेश की व्यवस्था।
इस व्यवस्था की सबसे अच्छी बात यह है कि भारी भीड़ के बावजूद यात्री निर्धारित रास्तों से अनुशासित तरीके से अपने प्लेटफॉर्म तक पहुँच रहे हैं। इससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ है और यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।
Bihar, India | Nov 10, 2026