वजीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित तीन घर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह गृह स्वामी को नींद से जागने के बाद हुई। एक ही रात 3 घर में हुई चोरी की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं चोरी की सूचना स्थानीय थाने को दूरभाष के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा दिया गया। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।