आज दिनांक 08.09.2026 को जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा रोहतास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, परियोजना निदेशक NHAI, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल कोचस / डिहरी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बिक्रमगंज/सासाराम-1, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मोटरयान निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष यातायात, उपस्थित हुए।
बैठक में निम्नाकिंत निर्देश दिए गए:-
1. NHAI को डिहरी रोड के दोनो तरफ रोड चौड़ा करने हेतु निर्देश दिया गया।
2. RCD, RWD एवं एन०एच०आई० को रोड साइनेज, Convex Mirror तथा रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निदेशित किया गया।
3. बेदा से 4 लेन कनेक्ट जहां पर हो रहा है, रोड का Level सही नहीं है जिससे दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है। उसको ठीक करने हेतु निदेशित किया गया।
4. सड़क पर जहां-जहां पर गड्ढा है, उसे मरम्मत करने हेतु निदेश किया गया।
5. No Entery का बोर्ड लगवाने हेतु निदेशित किया गया।
6. नगर निगम को स्टेशन के पास दोनों तरफ से एवं पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास से अतिक्रमण हटाने हेतु निदेशित किया गया।
7. साथ ही जाम की समस्या से निजात एवं सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात थानाध्यक्ष को कई विभिन्न पहलुओं पर जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा निदेशित किया गया।
#IPRD
#ReviewMeeting
#BiharGovernment
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 9, 2026