आज दिनांक 08.09.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से धर्मशाला चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, समाहरणालय, करगहर मोड़, काली स्थान सहित अन्य क्षेत्र का जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए जाम की समस्या के समाधान, यातायात नियमों के अनुपालन तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी यातायात नियंत्रण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
#IPRD
#PublicService
#BiharGovernment
#sasaram
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 9, 2026