नवगछिया पुलिस केंद्र में अचानक पहुंचे SP!
नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के मेस का पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को खुद परखा।
SP ने संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।