नवगछिया के राघोपुर से सामने आई तस्वीर ने झकझोर दिया
नवगछिया के राघोपुर से बाढ़ की तबाही के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था के तमाम दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
तस्वीर में एक पिता अपने दूधमुंहे बच्चे को सीने से लगाए, बांध पर मिट्टी से भरी बोरी के ऊपर रात गुजारने को मजबूर नजर आ रहा है।
न सिर पर छत...
न सोने के लिए बिस्तर...
और न ही सुरक्षित ठिकाना।
बाढ़ ने घर-बार छीन लिया तो मजबूरी में यही बांध अब इस परिवार का सहारा बन गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस इलाके से बिहार सरकार में दो मंत्री जुड़े हैं, तो बाढ़ पीड़ितों की यह तस्वीर आखिर क्यों सामने आ रही है?
सरकार और प्रशासन राहत-बचाव के दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर एक बेबस पिता और उसके मासूम बच्चे की यह तस्वीर कई सवाल छोड़ रही है।
सवाल सिर्फ राहत का नहीं... सवाल है कि आपदा की इस घड़ी में इन परिवारों को सुरक्षित छत और सम्मानजनक जिंदगी कब मिलेगी?