सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहा समीप पुरानी रंजिश में बदमाशों ने बाइक सवार पर किया हमला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र में हथिगहा गांव समीप 21 की देर रात एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई पर हमला किया गया। मोहम्मदपुर-हथिगहा निवासी हरिनंदन सिंह अपने छोटे भाई शिवनंदन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।एक कार और एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों के हाथों में कट्टा और चाकू से हमला कर दिए।