भिवानी: पीएनडीटी की जिला टास्क फोर्स एडवाइजरी कमेटी के समक्ष रखे दो मामले सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य
स्थानीय चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में पीएनडीटी-जिला टास्क फोर्स एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दो प्रस्ताव रखे गए, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने कहा कि एडवाईजरी कमेटी में रखे गए प्रस्तावों पर कमेटी सदस्यों की राय पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।