भिवानी: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव मधमाधवी के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव भूरावास निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका जीजा शांति नगर निवासी अजय कुमार अपनी बाइक पर दादरी से भिवानी जा रहा था।