भिवानी: घर बैठे मतदाता डाउनलोड कर सकते हैं अपना फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड: जिला निर्वाचन अधिकारी
डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या आयोग की वेबसाइट वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी डाउनलोड कर सकते हैं।