भिवानी: मामूली विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामूली विवाद को लेकर गांव कालुवास में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने युवक के बयान पर उसके गांव के दो युवकों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।