भिवानी: बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 14 मास्टर ट्रेनरों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में बवानीखेड़ा के मास्टर ट्रेनरों को चुनाव से जुड़ी प्रक्रियों का स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी ने बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 14 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया।