भिवानी: नोडल अधिकारी अपने दायित्व का बखूबी करें निर्वहन : एआरओ मनोज कुमार दलाल
लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावी कार्य संबंधी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल की अध्यक्षता में उपमंडल परिसर भवन में स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न नोडल अधिकारियों को एसडीएम ने उनके कार्य व दायित्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की।