कोंडागांव: कुसमा और कचोरा में कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने लगाया चलित थाना, ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों से बचने की दी जानकारी
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश एवम कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 15 जुलाई को कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमा एवं कचोरा में चलित थाना का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक अनीता मेश्राम ने ग्राम कुसमा व कचोरा के ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों से बचने की जानकारी दी।