कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सलियों का फैक्ट्री,मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, एसपी ने किया खुलासा
कोंडागांव पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों के एक अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। यह फैक्ट्री इरागांव थाना क्षेत्र के जंगलों में छिपा हुआ था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त किया है। वहीं 15 जुलाई को एसपी वाय अक्षय कुमार ने पुराने एसपी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया है।