कोंडागांव: नगर के डीएनके वार्ड स्थित श्री शनि मंदिर से अज्ञात चोरों ने की दान पेटी की चोरी
बीती रात अज्ञात चोरों ने कोंडागांव नगर के डीएनके वार्ड स्थित श्री शनि मंदिर की दान पेटी चोरी कर ली है। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। 15 जुलाई को मंदिर के पुजारी सचिंद्रनाथ साहा से मिली जानकारी अनुसार वें कल रात करीब 10 बजे मंदिर बंद कर के घर चले गए थे। सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्हें दान पेटी गायब मिली। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।