कोंडागांव: कोंडागांव में ITI के 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बालोद जिले से आकर कोंडागांव में कर रहा था ITI की पढ़ाई
कोंडागांव के आईटीआई के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। 15 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के जोंदरापदर में संचालित ITI कॉलेज में पढ़ने वाले 20वर्षीय युवक हिमांशु श्रीवास पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र श्रीवास निवासी कोटेरा थाना डोंडी लोहारा जिला बालोद ने अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।