कोंडागांव: जिला कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक हुई संपन्न, जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा के दौरान जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने इस दौरान समय सीमा प्रकरणों के साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन समस्या निवारण शिविर जन शिकायत पोर्टल आदि माध्यम से प्राप्त आवेदन की विस्तृत समीक्षा की।