Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बांका: मजघाय गांव में के किसान के 1 बीघा जमीन पर दबंगों ने जमाया कब्जा विरोध करने पर गाली गलौज कर किया मारपीट

Banka, Banka | Jul 11, 2026

MORE NEWS

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति,प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) के अंतर्गत Utility-Led Aggregation (ULA) स्कीम की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन एवं आपूर्ति विभाग   से संबंधित  समीक्षा हेतु राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान राज्य के सभी जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा Coverage of TB Screening, Screening Against Weekly Target, X-Ray Examination among Vulnerable Population, Upfront NAAT Testing, Differentiated TB Care, Nikshay Mitra Initiative, TB Preventive Treatment (TPT) एवं DBT NPY Payment जैसे प्रमुख सूचकांकों के आधार पर की गई।
समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी गई कि DBT NPY Payment के सूचकांक में बांका जिला राज्य में पाँचवें स्थान पर है। इस पर माननीय मुख्य सचिव ने सभी जिलों को मिशन मोड में कार्य करते हुए सभी प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना  के समीक्षा  दौरान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने, प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृतियों की प्रगति, विद्युत अवसंरचना की उपलब्धता तथा क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि बांका जिले के अंतर्गत 6,422 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर 15 नवंबर तक सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अधिकाधिक परिवार स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर सकें।

आपूर्ति से संबंधित समीक्षा के दौरान सभी योग्य एवं पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी मिशन मोड में कार्य करते हुए अगले 13 अगस्त तक  सभी पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार की जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाए, ताकि जिले का कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित न रहे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति,प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) के अंतर्गत Utility-Led Aggregation (ULA) स्कीम की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित समीक्षा हेतु राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राज्य के सभी जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा Coverage of TB Screening, Screening Against Weekly Target, X-Ray Examination among Vulnerable Population, Upfront NAAT Testing, Differentiated TB Care, Nikshay Mitra Initiative, TB Preventive Treatment (TPT) एवं DBT NPY Payment जैसे प्रमुख सूचकांकों के आधार पर की गई। समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी गई कि DBT NPY Payment के सूचकांक में बांका जिला राज्य में पाँचवें स्थान पर है। इस पर माननीय मुख्य सचिव ने सभी जिलों को मिशन मोड में कार्य करते हुए सभी प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के समीक्षा दौरान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने, प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृतियों की प्रगति, विद्युत अवसंरचना की उपलब्धता तथा क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि बांका जिले के अंतर्गत 6,422 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर 15 नवंबर तक सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अधिकाधिक परिवार स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर सकें। आपूर्ति से संबंधित समीक्षा के दौरान सभी योग्य एवं पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी मिशन मोड में कार्य करते हुए अगले 13 अगस्त तक सभी पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार की जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाए, ताकि जिले का कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित न रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jul 13, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन   मामलों  से संबंधित  बैठक समाहरणालय   के मिनी सभागार  में आहूत की गई।  सर्वप्रथम लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं जिला मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से निष्पादित  कांडों की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें स्पीड ट्रायल अंतर्गत सिर्फ एक वादों में सजा कराया गया है जो काफी काम है । सभी विधि पदाधिकारी  सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ई प्रोक्यूशन बेबसाइट पर वादों का रजिस्ट्रेशन करेंगे एवं प्रत्येक दिन वादों में किए गए कार्यों का DUTR Entry भी करेंगे। सभी विधि प्राधिकारी    2 दिनों के अंदर निष्पादित वादों एवं बहस किए गए वादों की सूची जिला विधि शाखा में उपलब्ध कराये ।
   बैठक में कई  पदाधिकारियों द्वारा गवाहों की सूची दी गई एवं सूची अनुसार गवाहों को उपस्थित कराने का अनुरोध किया गया।  बैठक में उपस्थित सभी विधि पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि जो जघन्य श्रेणी का कांड हो ऐसे कांडों को चिन्हित कर स्पीडी के तहत चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए।  
    गवाहों की उपस्थिति नहीं होने से कांडों का निष्पादन   में अनावश्यक विलंब होता है।   कांडों के  निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी विधि पदाधिकारियों को कांडों के निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, बांका, सिविल सर्जन, बांका, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा,  बांका एवं सभी विधि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों से संबंधित बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं जिला मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से निष्पादित कांडों की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें स्पीड ट्रायल अंतर्गत सिर्फ एक वादों में सजा कराया गया है जो काफी काम है । सभी विधि पदाधिकारी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ई प्रोक्यूशन बेबसाइट पर वादों का रजिस्ट्रेशन करेंगे एवं प्रत्येक दिन वादों में किए गए कार्यों का DUTR Entry भी करेंगे। सभी विधि प्राधिकारी 2 दिनों के अंदर निष्पादित वादों एवं बहस किए गए वादों की सूची जिला विधि शाखा में उपलब्ध कराये । बैठक में कई पदाधिकारियों द्वारा गवाहों की सूची दी गई एवं सूची अनुसार गवाहों को उपस्थित कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विधि पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि जो जघन्य श्रेणी का कांड हो ऐसे कांडों को चिन्हित कर स्पीडी के तहत चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए। गवाहों की उपस्थिति नहीं होने से कांडों का निष्पादन में अनावश्यक विलंब होता है। कांडों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी विधि पदाधिकारियों को कांडों के निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, बांका, सिविल सर्जन, बांका, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, बांका एवं सभी विधि पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jul 13, 2026

**बाँका में 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* 
आज  महिला एवं बाल विकास निगम व जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन बांका द्वारा  बांका जिला अंतर्गत प्रखंड फुल्लीडुमर के पंचायत कैथा के ग्राम रामचंदा में कार्यक्रम के शुरुआत करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि बिहार में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक "जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा" का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए इस बार महिला एवं बाल विकास निगम का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 
हर प्रखंड /पंचायत एवं वार्ड स्तर में चलेंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ बेटी बचाओ बेटी बचाओ अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों के साथ - साथ पुरुष अभिभावकों को भी इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया ताकि उनके अधिकारों, सुरक्षात्मक उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक,जिला मिशन समन्वयक व जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं /किशोरियों को संबोधित करते हुए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बालिकाओं की शिक्षा व उनके सामाजिक उत्थान को अत्यंत आवश्यक बताया।
विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा तंत्रों की दी गई विस्तृत जानकारी:
कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के समूल उन्मूलन और इसकी रोकथाम के लिए बने कड़े कानूनों व सामाजिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
छात्राओं को सुरक्षा और सहायता प्रणाली के बारे में बताते हुए 'वन स्टॉप सेंटर' की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—चिल्ड्रन हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें। 
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।

**बाँका में 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* आज महिला एवं बाल विकास निगम व जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन बांका द्वारा बांका जिला अंतर्गत प्रखंड फुल्लीडुमर के पंचायत कैथा के ग्राम रामचंदा में कार्यक्रम के शुरुआत करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि बिहार में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक "जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा" का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए इस बार महिला एवं बाल विकास निगम का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर प्रखंड /पंचायत एवं वार्ड स्तर में चलेंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ बेटी बचाओ बेटी बचाओ अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों के साथ - साथ पुरुष अभिभावकों को भी इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया ताकि उनके अधिकारों, सुरक्षात्मक उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक,जिला मिशन समन्वयक व जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं /किशोरियों को संबोधित करते हुए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बालिकाओं की शिक्षा व उनके सामाजिक उत्थान को अत्यंत आवश्यक बताया। विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा तंत्रों की दी गई विस्तृत जानकारी: कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के समूल उन्मूलन और इसकी रोकथाम के लिए बने कड़े कानूनों व सामाजिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। छात्राओं को सुरक्षा और सहायता प्रणाली के बारे में बताते हुए 'वन स्टॉप सेंटर' की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—चिल्ड्रन हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।

Banka, Bihar | Jul 13, 2026

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को  संभावित बाढ़ सुखाड़ से संबंधित  समीक्षा हेतु राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
बैठक में  वर्षापात की स्थिति की दैनिक मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया। इसके अंतर्गत सामान्य वर्षापात, वास्तविक वर्षापात तथा कुल विचलन  से संबंधित आंकड़ों का प्रतिदिन विश्लेषण एवं निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को संवेदनशील प्रखंडों में भूजल स्तर की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार चापाकलों की मरम्मत एवं पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला कृषि पदाधिकारी को फसलों के आच्छादन  के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा बिचड़ा तैयार करने एवं धान की रोपनी कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी को जिले के सभी कैटल ट्रफ (Cattle Trough) को सुचारु रूप से संचालित रखने, पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।
वहीं, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को सरकारी नलकूपों के माध्यम से सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी नलकूपों को क्रियाशील एवं कार्यशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया।

     नगर परिषद, बांका तथा नगर पंचायत बौंसी, कटोरिया एवं अमरपुर में आमजन एवं राहगीरों की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को संभावित बाढ़ सुखाड़ से संबंधित समीक्षा हेतु राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। बैठक में वर्षापात की स्थिति की दैनिक मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया। इसके अंतर्गत सामान्य वर्षापात, वास्तविक वर्षापात तथा कुल विचलन से संबंधित आंकड़ों का प्रतिदिन विश्लेषण एवं निगरानी करने का निर्देश दिया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को संवेदनशील प्रखंडों में भूजल स्तर की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार चापाकलों की मरम्मत एवं पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कृषि पदाधिकारी को फसलों के आच्छादन के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा बिचड़ा तैयार करने एवं धान की रोपनी कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को जिले के सभी कैटल ट्रफ (Cattle Trough) को सुचारु रूप से संचालित रखने, पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को सरकारी नलकूपों के माध्यम से सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी नलकूपों को क्रियाशील एवं कार्यशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद, बांका तथा नगर पंचायत बौंसी, कटोरिया एवं अमरपुर में आमजन एवं राहगीरों की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jul 13, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, सेवा संवाद, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों एवं कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, सिविल सर्जन, बांका सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, सेवा संवाद, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों एवं कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, सिविल सर्जन, बांका सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jul 13, 2026