बड़ौत: अवैध पोनिया व कारतूस सहित अलावलपुर निवासी आरोपी चेकिंग के दौरान बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2024 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध पोनिया .12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। बड़ौत पुलिस ने बताया कि आरोपी रमन पुत्र देवेंद्र निवासी अलावलपुर का रहने वाला है। जिसके विरुद्ध बड़ौत थाने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।