बड़ौत: गैंगस्टर व गुंडा एक्ट सहित 7 मुकदमों में जिलाबदर आरोपी को बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2024 बड़ौत पुलिस ने जिलाबदर होने के उपरांत भी न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिलाबदर की अवधि में जनपद की सीमा में पाए जाने वाले 1 जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन उर्फ मोंटू पुत्र राकेश नेहरू रोड बड़ौत का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिस पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट सहित 7 मुकदमे दर्ज हैं।