लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न, बाजारों में रही भीड़
सनातन परंपरा के सबसे बड़े प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लालगंज तहसील क्षेत्र के कस्बे, बाजारों और ग्रामीण अंचलों में भारी उत्साह देखने को मिला। बाजारों में इतनी बड़ी तादाद में ग्राहकों की भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। रुक-रुक कर लग रहे जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। यह सिलसिला रविवार देर रात 9:00 बजे तक चलता रहा।