जमुई: उगनु बथान गांव में करंट लगने से एक महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Nov 10, 2024 जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उगनु बथान गांव में रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे करंट की चपेट में आने से कामदेव यादव की पत्नी सिंधु देवी की हालत गंभीर हो गई। जिसे परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिंधु देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। चापाकल में करंट प्रवाहित होने की वजह से महिला को करंट लगी है।