जमुई: अड़बरिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़बरिया मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीनों युवकों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।