जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने में यात्रियों का छूट रहा पसीना, रेलवे की लापरवाही से 6 काउंटर में खुल रहा केवल एक काउंटर
Jamui, Jamui | Nov 10, 2024 जमुई रेलवे की लापरवाही से लगातार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।टिकट कटाने के चक्कर में कई यात्रियों का ट्रेन छूट रहा है तो कई यात्री बिना टिकट के ही जाने पर मजबूर हो रहे हैं। रविवार की सुबह 6:00 बजे से टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी हुई है। यहां 6 टिकट काउंटर रहने के बावजूद सिर्फ एक ही टिकट काउंटर खुल रहा है।