जमुई: सदर अस्पताल के दो ऑक्सीजन प्लांट का एयर ड्राइव एक महीने से खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 कोरोना काल के बाद ऑक्सीजन की समस्या से निजात दिलाने के लिए सदर अस्पताल परिसर में सीएम व पीएम फंड से दो ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। ताकि सदर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की ऑक्सीजन के अभाव में मौत न हो। लेकिन सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए दोनों ऑक्सीजन प्लांट का एयर ड्राईव एक महीने से खराब है।