बांका: बिहार राज्यस्तरीय मुए थाई प्रतियोगिता में बांका के 8 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल, भागलपुर में हुई थी प्रतियोगिता
Banka, Banka | May 14, 2024 बिहार राज्य स्तरीय मुए थाई प्रतियोगिता में बांका जिले के विमल एजुकेशनल जॉन स्कूल से 7 खिलाड़ी एवं बीके मार्शल आर्ट एकाडमी बांका के 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें विमल एजुकेशनल जॉन स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि दो खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीता है। वही बीके मार्शल एकाडमी के विभीषण पंजियारा, किसन झा, रितेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।