बांका: भसोना बांध के पास भैंस को बचाने के दौरान बाइक सवार व्यक्ति गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया उपचार
Banka, Banka | May 14, 2024 बांका कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित भसोना बांध के पास एक भैंस को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी का अस्पताल में उपचार किया गया। बताया गया कि परसा झारखंड निवासी अनमोल कुमार बाइक से बांका आ रहा था। भसोना बांध के पास एक भैंस सड़क की ओर दौड़ पड़ी। जिसे बचाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।