बांका: कामतपुर गांव में जमीन पर मवेशी बांधने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मामला पहुंचा थाने
Banka, Banka | May 14, 2024 कामतपुर गांव में जमीन पर मवेशी बांधने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद एक पक्ष के बैद्यनाथ यादव थाना पहुंचकर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित का आरोप है उनके जमीन पर दबंगई पूर्वक परशुराम यादव के पुत्र और पत्नी मवेशी बांधने रहा था। विरोध करने पर लाठी डंटा से मारपीट किया।