बांका: गाड़ीजोर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ जख्मी, अस्पताल में उपचार के बाद मायागंज किया गया रेफर
Banka, Banka | May 14, 2024 गाड़ीजोर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है उक्त गांव निवासी कुंदन कुमार यादव अपनी बाइक से बगल गांव स्थित रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण उक्त गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक चला रहे कुंदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।