Public App Logo
4517 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण जहानाबाद। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर सोमवार को मद्य निषेध विभाग और जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त देशी एवं विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 4517.04 लीटर शराब को नष्ट किया गया। मद्य निषेध कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं अधीक्षक, मद्य निषेध के पर्यवेक्षण में विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक, मद्य निषेध समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 849.560 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 3667.48 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस प्रकार कुल 4517.04 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। - Jehanabad News