फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी, लूट के फर्जी मुकदमे में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹86,500 बरामद
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी रहीं। इसी क्रम में रविवार दोपहर दो बजे करीबन उक्त अभियुक्त को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम सुबोध पुत्र लाखन सिंह निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार बताया गया। उसके घर से लूट में दिखाये गये 86650 रूप्ये भी बरामद किये गये।