फिरोज़ाबाद: आनंदपुर करकौली पंचायत के गांव अंगरूपुरा करकोली में छप्पर में लगी आग, छह बकरियां जलकर हुईं मृत, मालिक ने बयां किया दर्द
आनंदपुर करकौली पंचायत के गांव अंगरूपुरा निवासी बैजनाथ पुत्र बदन सिंह के यहां छप्पर में कई बकरियां बंधी थीं। बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते छप्पर में आग लग गयी। जिससे छह बकरियां जल कर मृत हो गयीं। परिजनों ने रविवार सुबह 11 बजे करीबन उक्त जानकारी दी। परिजनों ने अपना दुख मीडिया से बयां करते हुये उक्त सारी जानकारी दी।