फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस की पांच घंटे की नॉन स्टॉप कार्रवाई में 53 एनबीडब्ल्यू और एक वांछित अभियुक्त सहित कुल 54 लोग पकड़े गए
एसएसपी सौरभ दीक्षित का वारंटी, वांछितों को लेकर अभियान फिरोजाबाद की विभिन्न थाना पुलिस टीमों द्वारा शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक नॉन स्टाप कार्यवाही की गई। जिसमें 53 एनबीडब्ल्यू एक वांछित अभियुक्त सहित कुल 54 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। जिनमें सर्वाधिक शिकोहाबाद थाना पुलिस ने 11 अभियुक्त गिरफ्तार किये।