फिरोज़ाबाद: कोटला मौहल्ला में फूल डोल मेला कमेटी का चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से युवा आकाश यादव को अध्यक्ष चुना गया
रविवार सुबह दस बजे करीबन कोटला मौहल्ला में फूल डोल मेला कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से युवा आकाश यादव को फूल डोल मेला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान युवाओं ने माल्यार्पण कर युवा आकाश यादव का जोरदारी से स्वागत किया। आकाश यादव ने बताया जो जिम्मेदारी मिली है सभी बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व उनके नेतृत्व में रहकर पूरी गंभीरता से निभायेंगें।