अल्बर्ट एक्का (जारी): स्वतंत्रता दिवस पर जारी में शान से फहराया तिरंगा, शहीद अल्बर्ट एक्का के पुत्र सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद जारी थाना परिसर में थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। इसके बाद परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।